छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी ने की हर्ष फायरिंग

अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस ने भी परंपरा निभाई... रक्षित केंद्र में एसएसपी विजय अग्रवाल ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे

बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस ने भी परंपरा निभाई। रक्षित केंद्र में एसएसपी विजय अग्रवाल ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायरिंग भी की गई। विजयादशमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। पूजा के बाद एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग की। एसएसपी विजय अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही दशहरा पर्व के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी। दुर्ग पुलिस का लक्ष्य है कि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button