छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार

molten-iron-accident-contractor-death-video-viral

दुर्ग। दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया। 15 सौ से 16 सौ डिग्री तापमान वाले पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटों से घिरा शख्स जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है।आखिर फैक्ट्री में हादसा कैसे हुआ और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।

17 अक्टूबर रात करीब एक बजे जेडी स्टील प्लांट में काम के दौरान अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को दहला दिया। बिहार के चंपारण निवासी ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव मशीन की जांच करने ऊपर गए थे। इसी दौरान अचानक गर्म और पिघला हुआ लोहा उनके ऊपर गिर गया। देखते ही देखते वे आग की लपटों से घिर गए। गंभीर रूप से झुलसे संतोष को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आग से घिरा एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इधर, मामले में दुर्ग के एएसपी शोभराज अग्रवाल ने अस्पताल में एक व्यक्ति की जलने से मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतना भीषण हादसा कैसे हुआ और फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button