छत्तीसगढ़

रायपुर के कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु अस्पताल के 3 OT का होगा उन्नयन, 16 नवंबर से 3 महीने तक ऑपरेशन बंद, पंडरी में होगी वैकल्पिक व्यवस्था

हर महीने 300 सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, साथ ही OPD और नॉर्मल डिलीवरी सेवाएँ रहेंगी जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में जल्द ही बड़ा उन्नयन कार्य शुरू होने जा रहा है। अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर (OT) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए अपग्रेड किया जाएगा। यह कार्य 16 नवंबर 2026 से शुरू होगा और इसे पूरा होने में लगभग तीन महीने का समय लगेगा।

उन्नयन कार्य के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की है।

पंडरी जिला अस्पताल में होंगे ऑपरेशन
प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्नयन अवधि के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में होने वाले सभी ऑपरेशन अब पंडरी स्थित जिला अस्पताल में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, उपकरण और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

OPD और सामान्य प्रसव सेवा रहेगी जारी
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑपरेशन थिएटर की सेवा ही प्रभावित होगी। कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी, वार्ड और अन्य सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। मरीजों को इन सेवाओं के लिए किसी अन्य अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button